Home उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर का हॉर्न बजाने का विरोध करने पर मारपीट व धमकी, चार...

ट्रैक्टर का हॉर्न बजाने का विरोध करने पर मारपीट व धमकी, चार के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS:  मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक सद्दी गांव की एक महिला का आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर हॉर्न बजाते हुए तेज रफ्तार से निकल रहा था, इस बात का विरोध करने पर विपक्षी उसके पुत्र के साथ मारपीट कर धमकी देने लगा, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक सद्दी गांव निवासी माया देवी पत्नी सूरज राम ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे के करीब गांव का एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर हॉर्न बजाते हुए तेज रफ्तार से निकल रहा था इस दौरान उसका पुत्र रमेश कुमार दरवाजे पर खड़ा था, पीड़िता का आरोप है कि उसके पुत्र रमेश ने तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने के लिए मना किया तो विपक्षी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा बीच बचाव के दौरान बहू पूनम व उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह , शिवाकांत व नंदी सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।