MIRZAPUR NEWS: रविवार को फर्जी टोल प्लाजा हटाने और स्थानीय लोगों को फ्री पास देने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अहरौरा में चल रहे फर्जी टोल प्लाजा को तुरंत हटवाया जाए। साथ ही मिर्जापुर के सभी टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को फ्री पास जारी किया जाए। प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मिर्जापुर के कोऑर्डिनेटर विक्रम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार को हमारी मांग मान लेनी चाहिए। यह मुद्दा किसान, मजदूर, व्यापारी और आम जनता के हित से जुड़ा है। धरने में पीसीसी सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, कांग्रेस नेता शशिभूषण दुबे ‘पथिक’, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी, गुलाल चन्द्र पाण्डे, रमेश चंद प्रजापति, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, जिला सचिव कपिल कुमार सोनकर, शहर अध्यक्ष डॉ. दिनेश चौधरी, अशोक पटेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।







