Home उत्तर प्रदेश टी0पी0आर0एस0 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ

टी0पी0आर0एस0 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर के टी0पी0आर0एस0 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आज गुरुवार को वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनका स्वागत पुष्प भेंट कर बैच लगाकर तालिया की गडराहट के मध्य किया गया विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के गौरवशाली ध्वज के साथ शानदार परेड एवं मुख्य अतिथि को दी गई सलामी ने दर्शक जनों का मन मोह लिया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पाअर्पण कर किया गया मुख्य अतिथि द्वारा मसाल जलाकर खेलों का शुभारंभ किया गया खिलाड़ियों ने जलती मसाला के साथ खेल मैदान की परिक्रमा कर मानव प्रत्येक कदम में उजाला और उत्साह की लौ जला दी हो तत्पश्चात स्वागत गीत पर छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर शुभारंभ किया गया तत्पश्चात जिमनास्टिक के बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन दिखाया विद्यालय का प्रांगण करतल ध्वनियों से गूंज उठा आर्म रैसलिंग का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें भिन्न-भिन्न स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पवन राज, सुरजीत कुमार, जशनदीप सिंह, नैमिष, नवाज खान, शिवा गुप्ता, अयान खान, विजय घोषित किए गए| योग के बच्चों ने संतुलन लचीलापन एकाग्रता और आत्म नियंत्रण का संदेश दिया योग के प्रतिभागी बच्चों ने मैदान में उच्च स्तर का प्रदर्शन दिखाया योग के प्रतिभागी बालक बालिकाओं ने क्रमशः ताड़ासन  गरुड़ासन त्रिकोणासन गोमुखासन धनुरासन शीर्षासन आज अनेक आसनों का प्रदर्शन किया प्राणायाम का प्रदर्शन भी किया गया अनुलोम विलोम भ्रामरी हलासन आदि प्रदर्शन के साथ “करो योग रहो निरोग” का संदेश दिया खो-खो बालिका वर्ग 4 सदनों टैगोर प्रसाद राजगुरु सुभाष के मध्य खेला गया जिसमें प्रसाद सदन ने जबरदस्त जीत हासिल की द्वितीय स्थान पर टैगोर सदन रहा तृतीय स्थान पर सुभाष सदन रहा
खो खो बालक वर्ग कक्षा 6 से 8 के मध्य खेला गया जिसमें प्रथम स्थान राजगुरु ने हासिल किया द्वितीय स्थान पर प्रसाद सदन ने हासिल किया तीसरे स्थान पर टैगोर रहा 400 मीटर रिले रेस में बालक वर्ग कक्षा 9 और 11 के मध्य कराया गया जिसमें टैगोर सदन में प्रथम स्थान हासिल किया द्वितीय स्थान पर राजगुरु सदन रहा तीसरे स्थान पर सुभाष सदन रहा 400 मी बालिका वर्ग की रिले रेस कक्षा 9 का 11 के मध्य कराई गई जिसमें टैगोर सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया द्वितीय स्थान प्रसाद सदन ने हासिल किया तीसरे स्थान पर राजगुरु रहा 30 मी रैबिट रेस प्री प्राइमरी की कराई गई जिसमें प्रथम स्थान मानव द्वितीय स्थान धैर्य गुप्ता ने हासिल किया तीसरे स्थान पर आरुष रहे 30 मी फ्रॉक रेस का आयोजन कक्षा KG –I के मध्य किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर अथर्व पटेल और द्वितीय स्थान पर गुरनाज कौर और तीसरे स्थान पर स्वाति गुप्ता  KG-II के विद्यार्थियों ने 50 मीटर कौन कलेक्शन रेस कराई गई जिसमें प्रथम स्थान पर लविश द्वितीय स्थान पर हरसिमरत और तृतीय स्थान पर आदित्य रही
कक्षा 1 और कक्षा 2 के मध्य म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रथम स्थान पर मोहम्मद अर्श द्वितीय स्थान पर सृष्टि सिंह
कक्षा 2 की बालिका वर्ग में मैथ रेस में प्रथम स्थान अब्या गुप्ता द्वितीय स्थान अलीजा और तृतीय स्थान हरमनप्रीत ने प्राप्त किया तथा कक्षा दो के बालक वर्ग में मैथ रेस में प्रथम स्थान अजान खान द्वितीय स्थान शिवराज तथा तृतीय स्थान बीपी ने प्राप्त किया।मुख्य अथिति ने अपने उदबोधन में छात्रों को खेल भावना और अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी  क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने “हौसले जिनके फौलादी हो वह तिनका तिनका जोड़कर घर बनाते हैं” उक्त पंक्तियां से विद्यालय के प्रबंधक आनंद गुप्ता एडवोकेट की भूरि भूरि प्रशंसा की और विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव के मामत्व और अनुशासन की सराहना की
मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र ट्रॉफी व मेडल प्रदान किया विद्यालय के प्रबंधक आनंद गुप्ता एडवोकेट ने खेल के महत्व को बताते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रदान की कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।