Home उत्तर प्रदेश टीपीएस, गंगा गुरुकुलम और बाल भारती स्कूल विजयी

टीपीएस, गंगा गुरुकुलम और बाल भारती स्कूल विजयी

PRAYAGRAJ NEWS: टैगोर पब्लिक स्कूल, गंगा गुरुकुलम स्कूल और बाल भारती स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर माइलस्टोन क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर प्रवेश किया। टैगोर पब्लिक स्कूल मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक अमित खन्ना ने किया। क्रीड़ाध्यक्ष विजय राय ने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार को पहले मैच में टैगोर पब्लिक स्कूल ने लीग मुकाबले में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल को दस विकेट से हराया। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने 8 ओवर में सात विकेट पर 22 रन बनाये। टैगोर पब्लिक स्कूल के तुषार त्रिपाठी ने, सिद्धार्थ मिश्रा और अभिज्ञान मिश्रा ने एक-एक लिया। जवाब में टैगोर पब्लिक स्कूल ने 3.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन (सिद्धार्थ मिश्रा 12, सक्षम जैन 11) बना लिए। दूसरे मैच में गंगा गुरुकुलम ने सेमस्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेमस्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल की टीम आठ ओवर में छह विकेट पर 22 रन ही बना सकी। गंगा गुरुकुलम के गेंदबाज प्रथम ने तीन, सरवश्व व आयुष्मान सिंह ने एक-एक लिया। जवाब में गंगा गुरुकुलम ने 3.3 ओवर में दो विकेट खोकर 23 रन (दीपांश सिंह 10) बना लिए। रविवार को बाल भारती स्कूल ने डीपी पब्लिक स्कूल को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपी पब्लिक स्कूल की टीम 5.2 ओवर में आठ विकेट पर 12 रन ही बना सकी। बाल भारती स्कूल की ओर से प्रांजल यादव ने तीन, अक्षत ने दो और विशाल कुमार ने विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाल भारती स्कूल की टीम ने 2.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।