Home उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन...

टीईटी परीक्षा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

FATEHPUR NEWS: जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ए.एस. इंटर कॉलेज एवं श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।