JALAUN NEWS: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) के बैनर तले रविवार को 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी पास करने की अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में आंदोलन तेज हुआ। इस क्रम में संगठन ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक पहले सांसद नारायणदास अहिरवार से मिले। उन्हें प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। सांसद ने भरोसा दिलाया कि ज्ञापन समय से पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद शिक्षकगण सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलामंत्री आलोक श्रीवास्तव,जिलकोषाध्यक्ष राघवेन्द्र श्रीबस्तब,वेतन भोगी समिति के अध्यक्ष सुनील निरंजन,डकोर अध्यक्ष श्रवण निरंजन,महेवा अध्यक्ष एवं सचिव वेतन भोगी समिति भानू यादव ,जालौन अध्यक्ष नित्यानंद प्रजापति, नदीगांव अध्यक्ष राम अनुग्रह गुर्जर, योगेश निरंजन कोंच अध्यक्ष,माधौगढ़ अध्यक्ष अजय भदौरिया, मंत्री माधौगढ़ सुनील आनंद, जागेश यादव, भारत यादव,असद बेग,अशोक यादव,दशरथ सिंह ,मनीष निरंजन,अशोक यादव,रामजी गुप्ता आदर्श निगम,ताहिर खान,दर्शन यादव,सर्वेश शर्मा,आलोक निरंजन,देवेंद्र जाटव,देवेंद्र वर्मा,पुष्पेंद्र पुष्प,शैलेन्द्र कुमार,अशोक निरंजन, प्रेम किशोर श्रीवास्तव सहित जिलेभर से शिक्षक भारी संख्या में मौजूद रहे।







