AMBEDKAR NAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के चुनाव अधिकारी वृजेश वर्मा के निर्देश पर लेखपाल संघ शाखा अम्बेडकरनगर के जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव एवं महामंत्री अखिलेश चैधरी की देखरेख में टाण्डा इकाई का चुनाव तहसील सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया में तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया। चुनाव परिणाम घोषित करते हुए प्रमेन्द्र कुमार पटेल को अध्यक्ष एवं अवधेश कुमार को मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा चन्द्र प्रकाश को उपाध्यक्ष, सोनी चैधरी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभात चन्द्र राजन को उपमंत्री, कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष तथा प्रिंस को ऑडिटर पद पर निर्वाचित किया गया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी निर्वाचित एवं निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की एकता एवं मजबूती पर बल देते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन के निर्देशों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे। उनका सम्मान किया गया। उन्होंने संगठन के निर्देशों को नियमानुसार निर्वहन करने का आदेश दिया।







