Home उत्तर प्रदेश झूठे मुकदमे में नामजद करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की...

झूठे मुकदमे में नामजद करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

FATEHPUR NEWS: थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी मोहम्मद आकिब ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे में निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें द्वेषपूर्ण तरीके से झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद आफाक, निवासी 124ए पनी मोहल्ला, वर्तमान में नगर पालिका परिषद फतेहपुर में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 0078/2026 दिनांक 13 मार्च 2026 में कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत रंजिश के चलते उनका नाम बेबुनियाद तरीके से शामिल करा दिया गया है, जबकि उनका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज के रूप में साक्ष्य भी उपलब्ध है। इसके बावजूद जानबूझकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और सरकारी सेवा को प्रभावित करने के उद्देश्य से उन्हें मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि वह एक जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी हैं और हमेशा कानून का पालन करते हुए अपनी सेवाएं ईमानदारी से निभाते आए हैं। कुछ लोगों द्वारा साजिश के तहत उन्हें इस प्रकरण में झूठा फंसाया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए और उपलब्ध सीसीटीवी साक्ष्यों की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। साथ ही उन्होंने निवेदन किया है कि यदि जांच में उनका नाम निराधार पाया जाता है तो उन्हें मुकदमे से मुक्त किया जाए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और सेवा सुरक्षित रह सके।