Home उत्तर प्रदेश झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े मानसिक रोगी, करें इलाजः प्रियंका

झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े मानसिक रोगी, करें इलाजः प्रियंका

सीएचसी दुर्गागंज में आयोजित किया गया विषाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

BHADOHI NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज (भानीपुर) में मंगलवार को विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद व विशिष्ट अतिथि लोलारक सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान शिविर का आयोजन नोडल अधिकारी डॉ.एके मौर्य की देखरेख में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री अतिथि का चिकित्सा अधीक्षक डॉ.शुभांकर ने फूल माला भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सालय पर जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की टीम द्वारा प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को मानसिक रोग से ग्रस्त व्यक्तियों के उपचार के लिए ओपीडी चलाया जाता है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मानसिक रोग की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। इसके रोकथाम के लिए समाज को जागरूक होने की अवश्यकता है। भूत-प्रेत के चक्कर मे न पड़े। मनोचिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराएं और सरकार की योजना का लाभ उठाए। मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के मनोचिकित्सक डॉ.अभिनव पांडेय ने मानसिक रोग के लक्षण, कारण एवं उपचार के बारे में बताया। कहा कि मानसिक रोगियों से हास परिहास एवं भेद-भाव नहीं करें। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ.अशोक परासर ने बताया कि मानसिक रोगियों का ससमय परामर्श एवं उपचार करवाना चाहिए एवं परिवारजन को झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। बहुत से मानसिक रोग काउंसलिंग से ठीक हो जाते है। टीम द्वारा जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ एवं मनकक्ष द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ.विनोद यादव, भीम जैसवार, संजीत शुक्ला के साथ समस्त चिकित्सक एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें।