JHANSI NEWS: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर पार्टी के झांसी मंडल अध्यक्ष बुद्ध सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में झांसी से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।
मंडल अध्यक्ष बुद्ध सिंह कुशवाहा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि झांसी से अपनी जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता 16 मार्च की शाम 6 बजे ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सभी कार्यकर्ता 17 मार्च को दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। झांसी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता इस आंदोलन में भाग लेने के लिए तैयार हैं और निर्धारित समय पर झांसी से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.







