नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के पैनल अधिवक्ता को आयोग ने सौंपा चेक
BHADOHI NEWS: जिला उपभोक्ता आयोग ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग में जमा की गई ज्यादा धनराशि का चेक उनके पैनल अधिवक्ता कैलाशपति शुक्ला को बुधवार को सौंप दिया। इस दौरान जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि सुधीर कुमार गौतम प्रोपराइटर तनिष्क गरौली इंडेन ग्रामीण वितरक करौली पोस्ट औराई जिला भदोही के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध एक आदेश पारित किया था। आदेश के विरुद्ध नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील की गई। राज्य उपभोक्ता आयोग की पीठ ने जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश पर आंशिक परिवर्तन करते हुए आदेश दिया कि क्षति की धनराशि जो जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा 7 लाख 51 हजार रुपए लगाई गई है वह ज्यादा है। राज्य आयोग ने 2 लाख 90 हजार रुपया कर दिया। इस प्रकार नेशनल इंश्योरेंस के द्वारा जो धनराशि उपभोक्ता आयोग में जमा की गई थी। उस राशि में से परिवादी को 4 लाख 26 हजार 75 रुपए की भुगतान किया। शेष धनराशि 4 लाख 62 हजार 438 रुपया जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार डे, महिला सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव और सदस्य विजय बहादुर सिंह के द्वारा नेशनल इंश्योरेंस के अधिवक्ता कैलाशपति शुक्ला को सौंप दिया गया।







