अधिवक्ता साथियों ने दी बधाई
PRAYAGRAJ NEWS: उच्च न्यायालय इलाहाबाद के तेज़ तर्रार अधिवक्ता ज्ञानेंद्र सिंह को नगर पालिका परिषद अहरोरा, मिर्जापुर के अधिवक्ता नियुक्त किया गया हैं। अधिवक्ता ज्ञानेंद्र सिंह उच्च न्यायालय इलाहाबाद में नगर पालिका परिषद अहरौरा के विरूद्ध दाखिल याचिका की पैरवी करेंगे। नगर पालिका परिषद पैनल होने पर अधिवक्तागण शशांक कुमार, शिव मूर्ति सिंह, विनोद कुमार यादव,राम प्रवेश, अंकित कुमार राय, तेज प्रताप यादव, शिव कुमार, दिनेश यादव, रवि प्रकाश, रिशू भारतीय आदि अधिवक्ता ने बधाई दी।







