JAUNPUR NEWS: जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे आरओ जल संयंत्र अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहे हैं। बिना लाइसेंस और मानकों के चल रहे सैकड़ों प्लांट्स से सप्लाई हो रहे दूषित पानी ने हजारों परिवारों को बीमारियों की गिरफ्त में ला दिया है। इनमें न तो थ्ैै।प् की अनुमति है और न ही ब्ळॅ। की मंजूरी। यही नहीं, जार भी गैर-मानक हैं और पानी में नाइट्रेट, आर्सेनिक, बैक्टीरिया व खतरनाक टीडीएस स्तर पाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार यह पानी बच्चों में ब्लू बेबी सिंड्रोम, बुजुर्गों में हृदय रोग और गर्भवती महिलाओं में गंभीर जटिलताएं पैदा कर रहा है। कैंसर, गुर्दे की पथरी, मधुमेह, पेट व सांस की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर आज विकास तिवारी के नेतृत्व में जागरूक नागरिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी आरओ प्लांट्स की तत्काल जांच, बिना लाइसेंस वाले संयंत्रों की सीलिंग, नियमित पानी की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग रखी गई। ज्ञापन देने वालों में विकास तिवारी, आशीष शुक्ला, अतुल सिंह, डॉ. अब्बासी, अंकित यादव समेत दर्जनों नागरिक शामिल रहे। लोगों ने चेताया कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम न उठाए तो जौनपुर को भविष्य में बड़े जल संकट और गंभीर स्वास्थ्य आपदा का सामना करना पड़ेगा।







