Home उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस लाइन में मंगलवार परेड,ैच् ब्प्ज्ल् आयुष श्रीवास्तव ने ली सलामी...

जौनपुर पुलिस लाइन में मंगलवार परेड,ैच् ब्प्ज्ल् आयुष श्रीवास्तव ने ली सलामी दौड़ व ड्रिल से जवानों में भरा जोश, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS: जौनपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। ’अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया।’ इसके बाद पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई तथा ड्रिल कराई गई।
परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। ’इस दौरान शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैंटीन एवं पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।’ संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओआर किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन कर कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अनुशासन, समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा पर विशेष जोर देते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया।