Home उत्तर प्रदेश जौनपुररू बदमाशों ने वृद्ध महिला की गोली मारकर की हत्या, परिजनों में...

जौनपुररू बदमाशों ने वृद्ध महिला की गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहरामअली मेहदी/आबिश इमाम जौनपुर (बदलापुर)। जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बदलापुर थाना क्षेत्र के देव पट्टी गांव में मंगलवार को बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान फूल पत्ती देवी (65 वर्ष) पत्नी रामजतन कनौजिया के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूल पत्ती देवी को गोली मारने का आरोप जयभारत मिश्रा पुत्र सभामनी मिश्रा पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।