Home उत्तर प्रदेश जेडी के बेटे शिवम ने मारी बाजी, बने असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी

जेडी के बेटे शिवम ने मारी बाजी, बने असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी

8
0

पहले प्रयास में शिवम विश्वकर्मा ने मारी बाजी
सफलता का श्रेय माता – पिता, गुरूजनों को दिया
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने रविवार देर रात  पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है जिसमें प्रयागराज के शिवम विश्वकर्मा 58वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बने है। उनकी सफलता पर परिवार और शहर में जश्न का माहौल है।शिवम के पिता आर एन विश्वकर्मा संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रयागराज (जेडी) के पद पर तैनात है। शिवम विश्वकर्मा की मां प्रतिभा विश्वकर्मा डॉक्टर घोष मॉडर्न इंटर कॉलेज कटघर, प्रयागराज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं,जबकि बड़ी बहन शिवानी विश्वकर्मा प्रयागराज के आर्य कन्या पीजी कॉलेज में इंग्लिश की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शिवम विश्वकर्मा की शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर अल्लापुर से हुई है,इसके बाद जूनियर से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज से हुई है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शिवम ने 2015 में प्रदेश में सातवीं रैंक आयी थी और जिले में शिवम विश्वकर्मा ने टॉप किया था। 2016 में शिवम का चयन मालवीया नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी जयपुर में हो गया था। उन्होंने एम एन आई टी जयपुर से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की। शिवम विश्वकर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता और गुरुजनों को दिया है। शिवम विश्वकर्मा का यह पहला प्रयास था और पहले प्रयास में ही उन्हें यह सफलता मिली है। इस सफलता के लिए उन्होंने हर दिन 10 से 12 घंटे कड़ी मेहनत से पढाई किया था। फिलहाल शिवम विश्वकर्मा लखनऊ में हैं और पीसीएस मेंस- 2025 की परीक्षा दे रहे है। यह परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही है।