Home उत्तर प्रदेश जेई की मौत की दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सकी गुत्थी, जांच...

जेई की मौत की दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सकी गुत्थी, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना के मंगापुर में किराये के मकान में विद्युत विभाग के प्रभारी जे.ई. विवेक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी दूसरे दिन बुधवार को भी अनसुलझी दिखी। हालांकि पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मृतक प्रभारी जे.ई. की पत्नी सुमन यादव तथा भाई विनय के पहुँचने पर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की देर रात शव का पीएम होने के बाद परिजन उसे लेकर मृतक प्रभारी जे.ई. के घर जौनपुर जिले के थाना बक्सा के मीरगंज कुंवारदहा चलें गये। मृतक की पत्नी की ओर से पुलिस को पति के मृत्यु का कारण को लेकर शव के पीएम कराये जाने की तहरीर दी गई है। पीएम रिपोर्ट में जेई की मौत का कारण आत्महत्या बताई गई है। घटना को लेकर दूसरे दिन बुधवार को भी विभाग के अन्दरखाने से लेकर बाजार में जे.ई. की आत्महत्या को लेकर चर्चा का माहौल देखा सुना गया। सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी का कहना है पीएम रिपोर्ट के साथ घटना को लेकर परिजनों की तहरीर मिलती है, तब सभी बिन्दुओं पर गम्भीरता पूर्वक जॉच की जायेगी। दबी जुबान से उदयपुर विद्युत उपकेन्द्र में कर्मचारियों के बीच प्रभारी जे.ई. की आत्महत्या को पारिवारिक अथवा विभागीय तनाव से लेकर भी जोड़ा जाता देखा गया। बतादंे उदयपुर विद्युत उपकेन्द्र में मृतक विवेक कुमार यादव एसएसओ के पद पर तैनात थे। इधर करीब पॉच माह से विवेक ने प्रभारी जे.ई. का कामकाज भी संभाल रखा था। प्रभारी जे.ई. की मौत की वजह उजागर करना अब उदयपुर पुलिस के लिए चुनौती भरा बड़ा सवाल है।