JHANSI NEWS: पंचवटी स्थित दुल्हन वाटिका में शुक्रवार को जेआरजेके एकेडमी का वार्षिक समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० संदीप सरावगी व विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय पहारिया उपस्थित रहे, जिनका शिक्षकों, निदेशकों और विद्यार्थियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत एकेडमी के निदेशक प्रदीप राय और रीना राय द्वारा अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। इसके बाद एकेडमी की प्रधानाचार्या स्वाति गौड़ ने विद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। वार्षिक समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, गीत और नाटक शामिल थे। दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभाओं की खूब सराहना की और विद्यालय के शिक्षकों को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि डॉ० संदीप सरावगी ने विद्यार्थियों को मेहनत एवं ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि विद्यालय समाज का निर्माण करता है और बच्चों की शिक्षा व संस्कार से ही राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होता है। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके मनोबल में वृद्धि हुई। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का सफल समापन हुआ। जेआरजेके एकेडमी द्वारा आयोजित यह वार्षिक दिवस स्मरणीय और प्रेरणादायक रहा, जिसमें शिक्षा, संस्कृति और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर प्रवेंद्र सिंह, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राकेश अहिरवार, राजू सेन, दीक्षा साहू, मुस्कान विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश जेआरजेके एकेडमी का वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न, डॉ० संदीप ने विद्यार्थियों का किया...







