JHANSI NEWS: पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निकट पर्यवेक्षण में यात्रियों की शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना जीआरपी झाँसी को सूचना प्राप्त हुई कि यात्री गोविन्द सिंह निवासी मानद थाना पिपार जिला जोधपुर राजस्थान ट्रेन नम्बर 22222 राजधानी एक्सप्रेस से झाँसी से भोपाल जाने के लिये रेलवे स्टेशन झाँसी आया था, झाँसी स्टेशन पर पिड्डू बैग रखकर भूल गया था, जिसको तलाश किया, किन्तु कही नहीं मिला है, की सूचना के आधार पर थाना जीआरपी झाँसी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बैग को खोजकर सकुशल बरामद कर यात्री गोविन्द सिंह को थाना जीआरपी झाँसी बुलाकर बैग को जाँचोपरान्त सुपुर्द किया गया, बैग में डाक्यूमेन्ट, वर्दी व अन्य कीमती सामान सुरक्षित पाकर यात्री द्वारा जीआरपी पुलिस की कार्यशैली व ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।







