निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा- जिला पंचायत राज अधिकारी
KUSHINAGAR NEWS: जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने शासन के पत्र के क्रम में बताया कि जनपद कुशीनगर में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। एवं पंचायत सहायकों के रिक्त पदों पर चयन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा पत्रावली अनुमोदन प्रदान करते हुए कार्यालय पत्र संख्या दिनांक 8 दिसंबर 2025 के माध्यम से जनपद की रिक्त ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूर्ण कर पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्ण कर पत्रावली उपलब्ध कराई गई। जनपद में कुल 76 रिक्त पदों के सापेक्ष 61 पदों पर चयन प्रक्रिया को जनपद स्तरीय समिति द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को अंतिम रूप से अनुमोदित किया जा चुका है। शेष 15 अभ्यर्थियों में से 08 अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची प्रकाशित की जा रही है। यदि किसी अभ्यर्थी या संबंधित व्यक्ति को इस सूची पर कोई आपत्ति हो, तो वह दिनांक 17 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 5 बजे के बीच, किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रथम तल, विकास भवन, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर में अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करा सकता है वही जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।







