निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
BHADOHI NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपैट, स्ट्रांग रूम का राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रखरखाव, रजिस्टर तथा गेट पर सील लॉकर का निरीक्षण किया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात गार्डाे आदि के व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसी कैमरा में विगत दिवसों की रिकॉर्डिंग की चेकिंग की। साथ ही फायर सेफ्टी उपकरण की वैलेडिटी तिथि आदि बिंदुओं का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, जिला सूचना अधिकारी डॉ.पंकज कुमार, चकबंदी अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।







