Home उत्तर प्रदेश जिला अस्पताल में दिखी इंसानियत की मिसाल वृद्ध महिला की आंखों के...

जिला अस्पताल में दिखी इंसानियत की मिसाल वृद्ध महिला की आंखों के आंसू देखकर भावुक हुए वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’, निजी अस्पताल में इलाज का उठाया पूरा जिम्मा

KAUSHAMBI NEWS: जनसेवा को अपना धर्म मानने वाले नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने जिला अस्पताल में एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीय सोच का परिचय दिया। वार्ड नंबर 4, अब्दुल कलाम आजाद नगर निवासी संतोष केसरवानी की नातिन के अस्वस्थ होने की सूचना पर वह जिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची का कुशलक्षेम जानकर परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इसी दौरान अस्पताल में भर्ती चारवा क्षेत्र के बिरौली गांव की वृद्ध महिला मीरा ने जैसे ही वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ को देखा, वह भावुक होकर रोने लगी। महिला की स्थिति देखकर फौजी ने तुरंत चिकित्सकों से जानकारी ली और बिना देर किए अपने निजी वाहन से उन्हें प्रयागराज के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजने की व्यवस्था कराई। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला के पूरे उपचार का जिम्मा भी अपने ऊपर लेते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।फौजी ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके इस मानवीय व्यवहार और त्वरित सहयोग की अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और परिजनों ने सराहना की।इस अवसर पर जिला मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरी कुमार सिंह, चिकित्सकगण एवं सभासद अंशुल केसरवानी विजय तिवारी भी उपस्थित रहे।वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने का वास्तविक अर्थ लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा होना है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीज शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें।