Home आस्था जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में संपन्न हुआ कलश वंदन कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में संपन्न हुआ कलश वंदन कार्यक्रम

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास जी की 650 जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अन्तर्गत रविदास जी के जन्मस्थली काशी से आए हुए पवित्र मिट्टी के कलश को कलश वंदन कार्यक्रम मझवां विधानसभा के कछवां मंडल के कछवां नगर पंचायत स्थित हनुमान मंदिर, माता पटन देवी, शंकर मंदिर, रामलीला मैदान में हनुमान मंदिर, एवं दलित बस्ती दुर्गा माता मंदिर में कलश वंदन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ सी एल बिन्द  ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्म जयंती के अवसर पर निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक है । संत रविदास जी ने कहा था ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न । छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न। आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी समाज के गरीबों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड के द्वारा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं गरीबों को आवास एवं मुफ्त शिक्षा जो प्रदान किया जा रहा है यही संत शिरोमणि रविदास की सोच थी जिसको साकार करने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर बिंद ने किया । कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री कुंवर अनिल कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजन केसरी, सतेश सिंह ,चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ,पूर्व नामीत सभासद बृजेश गुप्ता, सभासद अवनीश तिवारी, तारकनाथ भारती, पवन मिश्रा ,राकेश कुमार सिंह, सुभाष जायसवाल, मिथिलेश चौबे ,मंडल महामंत्री मधुसूदन शर्मा, अनिल बिंद, बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं भावेश शर्मा ने दिया।