Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला...

जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण

10
0

4 कार्मिको के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही एवं 09 कार्मिको को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत किये जाने के दिए निर्देश
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। सोमवार को तहसील सदर, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 13 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। जिस पर जिलाधिकारी ने 04 कार्मिको के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही एवं 09 कार्मिको को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत किये जाने के दिए निर्देश

1- विवेक सिंह, लेखपाल सदर, 2- मोइनउद्दीन सफाई नायक नगर निगम, 3- प्रेम किशोर पटेल, राजस्व निरीक्षक राजस्व विभाग, 4 सिद्धार्थ सिंह, जन्म मृत्यु लिपिक, नगर निगम द्वारा बिना निस्तारण किये असंतोषजनक आख्या प्रस्तुत की गयी है। (विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित)
1-शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप खण्ड अधिकारी, तेलियरगंज, विद्युत विभाग प्रयागराज 2- उमाशंकर सिंह, उ०नि० धूमनगंज पुलिस विभाग ३- महेन्द्र प्रताप सिंह, लेखपाल सदर 4-जोनल अधिकारी जोन-03 कटरा, नगर निगम, प्रयागराज 5 अशीष यादव, अवर अभियन्ता जलकल विभाग, प्रयागराज 6- सुशील शुक्ला, लेखपाल सदर 7- सुभाष चन्द्र दिवाकर लेखापाल, सदर 8- राकेश विश्वकर्मा, अवर अभियन्ता, नगर निगम 9- देवांश मुखर्जी, लेखपाल द्वारा सरसरी तौर पर प्रकरण निस्तारण कर सतही आख्या प्रस्तुत की गयी है। (प्रतिकूल प्रविष्टि प्रस्तावित)  उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन अधिकारी कर्मचारियों ने असंतोषजनक आख्या प्रस्तुत की गयी है ऐसे 04 कार्मिको को विभागीय कार्यवाही एवं सरसरी तौर पर सतही आख्या प्रस्तुत किये जाने वाले 09 कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत किया जाय।