Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने दी जनपदवासियों को होली पर्व की बधाई

जिलाधिकारी ने दी जनपदवासियों को होली पर्व की बधाई

MIRZAPUR NEWS: जिलाधिकारी पवन पवन कुमार गंगवार ने जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने अपील की।  उन्होंने कहा होली मात्र रंगों का त्योहार नहीं, अपितु सामाजिक सौहार्द व,एकता का भी प्रतीक है, जनपदवासी होलि त्योहार को आपसी मेलजोल व भाईचारा एवं परंपरागत व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए। होली पर डीजे साउंड आदि तेज ध्वनि वाले यंत्र न बजाएं। होली में हुल्लड़बाजी, अश्लील हरकत करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जनपद में त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को मजिस्ट्रेट व अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है, त्योहार में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।