जिलाधिकारी ने खादी के उत्पादित वस्तुओं एवं ग्रामोद्योगिक वस्तुओं का अवलोकन किया
FATEHPUR NEWS: ग्राम सेवा संस्थान फतेहपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा चरखा चलाकर स्वदेशी व आत्मनिर्भरता का संन्देश दिया गया साथ ही खादी के उत्पादित वस्तुओं एवं ग्रामोद्योगिक वस्तुओं का अवलोकन किया गया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डा० अविनाश त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार एवं संस्था के अध्यक्ष मेवाराम कटियार, अजय कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर, अनुज कुमार सिंह प्रबन्धक (ग्रामोद्योग) व मो० खालिद वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।







