Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बायोमेट्रिक के माध्यम से चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों के साथ ही स्टाॅफ की उपस्थिति भी बायोमेट्रिक के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाले/कार्य में शिथिलता बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू, सरसवां एवं कनैली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सुधार लाते हुए शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से विगत माह जुलाई में शिशु मृत्यु के कारणों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एम्बुलेंस 102 एवं 108 की स्थिति एवं ए0एन0सी0 रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के दौरान और सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य,मेडिकल कॉलेज से कहा कि  स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से कार्य कराए जाए, जिससे मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आभा आई.डी. बनाने एवं ई-संजीवनी में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को ड्यूलिस्ट के अनुसार छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एच0पी0वी0 टीकाकरण में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाएं जाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारियों को तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से चिकित्सकों की उपलब्धता एवं एम्बुलेंस की स्थिति आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय वेक्टर्न बोर्न कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू एवं कनैली में दिनांक 10 अगस्त,2026 से ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेवादा, सिराथू एवं कड़ा में आर.बी.एस.के. टीम द्वारा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से घर-घर जाकर मरीजों का एक्सरे किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की फायर सेफ्टी की एन0ओ0सी0 प्राप्त हो गई है, शेष सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की फायर सेफ्टी की कार्यवाही प्रचलित है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही करा लिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय कुमार एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. हरिओम सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित