Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने एआई बेस्ड वैक्सीनेशन सिस्टम किया डेवलप

जिलाधिकारी ने एआई बेस्ड वैक्सीनेशन सिस्टम किया डेवलप

फतेहपुर जिला ऐसा करने वाला देश का पहला जनपद

FATEHPUR NEWS: जनपद के जिला अधिकारी रविन्द्र सिंह ने एआई बेस्ड वैक्सीनेशन ट्रैकिंग सिस्टम का एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया है, इस सॉफ्टवेयर के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और आशा बहू को वैक्सीनेशन करने में बहुत मदद मिलेगी, इस सॉफ्टवेयर का मुख्य उद्देश्य वक्त पर टीकाकरण और सही समय पर लोगों को टीकाकरण की जानकारी देना है। फतेहपुर के जिला अधिकारी रविंद्र सिंह खुद एक आईआईटियन है, उन्होंने आईआईटी मुंबई से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बीटेक किया है, उन्होंने अपने ड्यूटी टाइम से समय निकालकर खुद इस सॉफ्टवेयर को छह महीने में बनाया है और डीएम खुद इसकी मॉनीटरिंग करते थे। बता दें कि मिशन शक्ति के तहत देशभर में महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चल रहा है, जिसको देखते हुए फतेहपुर के जिला अधिकारी रविंद्र सिंह ने एक एआई बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलप किया है, जिसकी मदद से अब लोगों को वैक्सीनेशन की टाइमिंग खुद ब खुद फोन में मैसेज के जरिए मुहैया हो जाएगी और उनको इस बारे में पूरी जानकारी रहेगी कि उनका वैक्सीनेशन कब और कहां किस जगह होना है। फतेहपुर जिला ऐसा करने वाला देश का पहला जनपद होगा, जिलाधिकारी ने खुद इस सॉफ्टवेयर को डेवलप किया है और आगे उन्होंने इसमें और सुधार की बात कही है।