Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का किया आकस्मिक...

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण

फॉर्म डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

JAUNPUR NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को तहसील मड़ियाहूँ के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के तहत फॉर्म डिजिटाइजेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटाइजेशन की प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने पाया कि फॉर्मों का डिजिटाइजेशन कार्य लगातार चल रहा है, लेकिन उन्होंने निर्देश दिया कि आज ही 20,000 फॉर्मों का डिजिटाइजेशन कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को प्रत्येक चरणकृफॉर्म भरने, संग्रहण और तकनीकी प्रक्रियाओंकृमें सावधानी बरतने के लिए भी निर्देशित किया। उनका कहना था कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान डॉ. दिनेश चंद्र ने ठस्व् द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की स्थिति, फॉर्म वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की गति और गुणवत्तापूर्ण फीडिंग कार्य की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि म्त्व्, ।म्त्व्, सुपरवाइजर एवं ठस्व् आपसी समन्वय बनाकर प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करें और संशोधन एवं शुद्धिकरण कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करें। जिलाधिकारी ने मतदाताओं को यह भी जानकारी दी कि अब वे अवजमत.मबप.हवअ.पद पोर्टल पर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और मतदाता पहचान पत्र संख्या के माध्यम से गणना प्रपत्र (फॉर्म) ऑनलाइन भर सकते हैं। यह सुविधा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने में सहायक होगी। इससे पूर्व 17 नवम्बर को भी डॉ. दिनेश चंद्र ने विधानसभा क्षेत्र मल्हनी में प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की थी। निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी रामअक्षयबर चैहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, म्त्व्, सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी का यह कदम मतदाता सूची की सटीकता, डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की गति और समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।