BHADOHI NEWS: जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं उद्योग व्यापार मण्डल के व्यापारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि, रामलीला, भरत मिलाप मेला आदि त्यौहारों के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से कराए। लटके एवं जर्जर तारों को तत्काल बदलवाये। स्वयं फील्ड में निकले और समस्याओं का निराकरण कराए। साथ ही अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिया कि खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत कराए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपद के औद्योगिक विकास के क्रम में निवेशकों से मास्टर प्लान पर ही चर्चा किया। उन्होंने बीडा क्षेत्रवासियों से नक्सा पास कराकर ही निर्माण कार्य करने की अपील किया। जिलाधिकारी ने उपयुक्त सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशको द्वारा जमीन व राजस्व से जुड़ी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने मीटिंग में जूम मीटिंग से जुडे़ हुए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को एक सप्ताह के अन्दर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में उद्योग अधिकारी आशुतोष सहाय पाठक, निर्यातक पियूष बरनवाल, नीरज जायसवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, नगर पंचायत ज्ञानपुर घनश्यामदास गुप्ता, राकेश वर्मा, अवधेश उमर, रवि जायसवाल, शेषधर गुप्ता, जनपद के व्यापारी, उद्यमी, निवेशक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी गण सहित अन्य सभी सम्बन्धित उपस्थित रहें।
Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति...







