नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने का दिए निर्देश
SAHARANPUR मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण द्वारा गागलहेडी स्थित एएलएम यांत्रिक स्लॉटर हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का परीक्षण कर सत्यापन किया गया। पूरे परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को संतोषप्रद पाया गया। उन्होंने गेट के एंट्री पॉइंट के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का भी अवलोकन किया। मनीष बंसल ने संबंधित को नियमों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ़ सफाई को और बेहतर करने तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एम0 पी0 सिंह गौर, एसडीएम सदर सुबोध कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







