Home उत्तर प्रदेश जाहरवीर गोगा मेडी पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ

जाहरवीर गोगा मेडी पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ

SAHARANPUR NEWS: कस्बा सुल्तानपुर में जाहरवीर गोगा  मेडी पर दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ मेले का उद्घाटन  विधायक मुकेश चौधरी, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा आर.एस. त्यागी , भाजपा नेता जायर हुसैन चांद, चैयरमेन फूल बानो अंसारी, के. एन. तिवारी, डॉक्टर हुकुमचंद सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व आरती कर किया गया।मेले में पहुंचे सभी अतिथियों को पटका पहना कर व  प्रतीक चिन्ह लेकर सम्मानित किया गया मेले में आसपास के गांव से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया दो दिन तक चलने वाले मेले में  खाने-पीने खेलों की दुकानों पर भीड़ रही तथा बच्चों ने झूलो का आनंद लिया । विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि मेले हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं इन्हें हमें संजोए रखना है उन्होंने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी व जाहरवीर गोगा जी से प्रार्थना की कि सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर आर. एस. त्यागी,के. एन. तिवारी, भाजपा नेता जायर हुसैन चांद , चैयरमेन फूल बानो अंसारी, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुधीर कुमार जैन,विनय कश्यप, सुमन सैनी, जाहनवी तिवारी, आदि ने भी अपने विचार रखकर सभी को जाहरवीर मेले की शुभकामनाएं दी। मेले में मेला प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्य व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।