Home उत्तर प्रदेश जामा मस्जिद ईदगाह, नैनी में तरावीह मुकम्मल

जामा मस्जिद ईदगाह, नैनी में तरावीह मुकम्मल

25
0

नैनी, प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद ईदगाह में बुधवार को तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई। इस वर्ष सात दिन की तरावीह मुन्तखब की गई थी। हर साल की तरह इस बार भी नमाजियों की संख्या हजारों के करीब रही। नैनी तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग तरावीह में शामिल होने पहुंचे।
इस वर्ष तरावीह की नमाज मौलाना मुफ्ती शहंशाह आलम मिस्बाही ने मुकम्मल कराई। नमाज के बाद आलम-ए-इस्लाम और देश की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआ-ए-खैर की गई। मस्जिद में तरावीह पढ़ाने वाले इमाम साहब सहित मुख्य इमाम, नायब इमाम और मुअज्जिन को तआवुन (सहयोग राशि) भी प्रदान की गई।
इस मौके पर मौलाना आलम साहब, मौलाना परवाज, शम्स-ए-आजम साहब, मौलाना शफीक, मौलाना शकील, हाफिज मोहम्मद अनस, आलिम साहब, हाजी हलीम, शाह आलम साहब, काशिफ उद्दीन साहब, शाह अफजल भाई, नाजिम खान, शाहनवाज आलम, मकसूद भाई, अबरार भाई, नातख्वां अनस, शहजाद खान, हाशिम खान, नसीम अहमद, मोहसिन खान अमन, आरिफ, फरहान, शमीम गार्ड, इस्तियाक, शकील भाई, लल्लू मिस्त्री सहित मस्जिद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ।