PRATAPGARH NEWS: मुकदमा वापस लेने को लेकर पीडित ने आरोपियो पर गालीगलौज व जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे पण्डित का पुरवा जोगापुर निवासी जितेन्द्र उपाध्याय पुत्र राम प्रताप उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती सत्ताईस जुलाई की शाम आठ बजे रंजिश को लेकर परिवार के सचीन्द्र उपाध्याय उर्फ कप्तान व आदर्श उपाध्याय पुत्रगण रामप्रताप उपाध्याय दर्ज मुकदमे को वापस लेने की बात करते हुए गाली देने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।





