BHADOHI NEWS: भदोही के अल्पसंख्यक जिला मंत्री श्री आसिफ खान ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विशेष अपील करते हुए कहा है कि 5 सितम्बर को पूरे देशभर में शराब की सभी दुकानें बंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन है, जो पूरी दुनिया के लिए अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम लेकर आए थे। ऐसे पवित्र अवसर पर शराब जैसी बुरी चीजों की बिक्री बंद रहनी चाहिए। आसिफ ने प्रशासन और सरकार से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश और मजबूत हो सके।







