Home उत्तर प्रदेश जल निकासी विवाद का एसडीएम सदर ने कराया समाधान

जल निकासी विवाद का एसडीएम सदर ने कराया समाधान

MIRZAPUR NEWS: एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने मुजहरा कला में जल निकासी विवाद का समाधान कराया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेशानुसार एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने ग्राम पंचायत मुजहरा कला में जल निकासी विवाद का समाधान कराया। राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, थानाध्यक्ष चिल्ह और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। दोनों पक्ष नाला पर अतिक्रमण और रास्ता अवरोध नहीं करेंगे। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र और थानाध्यक्ष चिल्ह के सहयोग से प्रकरण का निस्तारण कर विवाद को शांत कराया गया।