AMBEDKAR NAGAR NEWS: गुरु पूर्णिमा पर शीतला माता मंदिर परिसर में संत रविदास जयंती मानवता व समानता के संदेश के साथ आध्यात्मिक आंदोलन के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की कमान भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने संभाली, वहीं, विकास निषाद ने अपने सूत्रधार कौशल से सभी व्यवस्थाओं को एक धागे में पिरोया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया, वहीं मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडे ने रविदास के मंदिर में मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित और दीप दान किया. वहीं, मुख्य अतिथि जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने काली माता मंदिर और दुर्गा माता मंदिर जाकर संत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की,संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया । गोपाल सोनकर ने संयोजित किया। वहीं, महादेव मंदिर की जिम्मेदारी पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी ने निभाई तो चक्र सुदर्शन दुर्गा मंदिर का दायित्व सह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने बखूबी निभाया। इस आयोजन में वरिष्ठ नेता आशुतोष उपाध्याय, डॉ. शिवपूजन वर्मा, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, अरुण मिश्र, बृजेश जायसवाल, डेविड गोरे, सोनू गुप्ता, विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, सोनू गौड,प्रहलाद शर्मा, आशाराम मौर्या, शिवनाथ त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, प्रेमचंद, अमित निषाद, बिंदेशवरी शुक्ला, दीपचन्द जायसवाल, हरिश्चंद्र राजभर, त्रिभुवन प्रसाद, सुरेंद्र गौड सहित सैकड़ों बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







