Home उत्तर प्रदेश जर्जर पोल बना मौत का खंभा, विद्युत विभाग की लापरवाही, जर्जर तलवार...

जर्जर पोल बना मौत का खंभा, विद्युत विभाग की लापरवाही, जर्जर तलवार कभी भी कर सकता है वार

MIRZAPUR NEWS: ईमामबाड़ा पर स्थित बागकुंजलगिरी बगीचा इलाके में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने लोगों की सांसें अटका दी हैं। यहां एक जर्जर पोल मौत का साया बनकर खड़ा है। नीचे से कटकर यह पोल अब सिर्फ एक मकान के सहारे टिका हुआ है। कभी भी गिरकर मासूमों और राहगीरों को लील सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अफसर आंख बंद किए बैठे हैं, जैसे किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहे हो। बच्चों तक की जान खतरे में है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ‘स्मार्ट मीटर–स्मार्ट बिल’ के खेल में मस्त हैं।स्थानीय सभासद से शिकायत की गई तो उन्होंने साफ कह दिया है कि नगर पालिका का मामला नहीं है ये विद्युत विभाग का है। वहीं इलाके का जेई भी जर्जर पोल नजर अंदाज कर गहरी नींद में सो रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर महीने बिल समय से जमा करते रहते हैं लोगों जान जोखिम में डालकर बिजली ले रहे है,स्मार्ट अधिकारी हैं, स्मार्ट मीटर हैं, लेकिन खंभा मौत का है।जर्जर पोल नीचे से टूटा हुआ हैं,ऊपर से झुका है और अब मकान के सहारे टिका हुआ है। कभी भी गिर सकता है। कभी भी मासूम जिंदगियां ले सकता है लेकिन विभाग को फर्क नहीं पड़ता। जैसा लग रहा है विद्युत विभाग पहले किसी हादसे का इंतेजार में बैठा हो। बिजली विभाग कब बदलेगा ये मौत का खंभा? या फिर किसी की जान जाने के बाद कागज़ी खानापूर्ति होगी? यह जर्जर पोल अब मौत की तलवार बनकर लटक रहा है।  क्या विद्युत विभाग लाशों के ढेर देखने के बाद ही जागेगा?