दीवानी अदालत सभागार में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराटमणि को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित
PRATAPGARH NEWS: दीवानी वार्ड में बुधवार को अपर जिला जज वाहय न्यायालय के सभागार में स्थानांतरित एसीजेएम विराटमणि त्रिपाठी को अधिवक्ताओं ने समारोहपूर्वक सम्मानित किया। सभागार में संयुक्त अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित विदाई समारोह में संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने साथियों के साथ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट विराटमणि त्रिपाठी को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान सौंपा। एसीजेएम विराटमणि ने कहा कि बार व बेंच का मिशन जरूरतमंद को समय पर त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होने अधिवक्ताओं से कहा कि विधि के क्षेत्र में ज्ञानार्जन के लिए उन्हें न्यायिक निर्णयों का लगातार अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय, विभूति शुक्ला, जान्हवी प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह व करूणाशंकर मिश्र ने वादकारी हितार्थ बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश पाण्डेय ने किया। इस मौके पर रामसजीवन वर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, विनीता यादव, रेनू मिश्रा, राजेश सिंह, बद्रीविशाल पुष्पाकर, पवन गौतम, विवेक यादव, सोनू चौधरी आदि अधिवक्ता रहे।







