Home उत्तर प्रदेश जन सहभागिता से मिलती है विकास की बुलंदीःबृजमोहन

जन सहभागिता से मिलती है विकास की बुलंदीःबृजमोहन

फूल मालाओं से लादकर औराई प्रमुख का स्वागत करते लोग 

BHADOHI: स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्रामसभा कैयरमऊ में आयोजित अभिन्नदन समारोह में ब्लाक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र विकास का जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि ब्लाक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र विकास के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान व डेल्टा रैकिंग में भारत में 22वां स्थान औराई ब्लाक को मिलने पर यहकार्यक्रम आयोजित हुआ था। बता दें कि ब्लाक प्रमुख औराई श्री मिश्र कैयरमऊ से ही क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित है। स्वागत समारोह में काफी संख्या में क्षेत्र पंचायत मौजूद रहे। जिन्होंने ब्लाक प्रमुख श्री मिश्र का फूल मालाओं से लादकर जबरदस्त स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले स्थान और पूरे भारत में 22वें स्थान पर औराई ब्लाकको सम्मान मिलने में जो ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है, यह हमारे क्षेत्र की जनता और लोगों के सहयोग स्नेह के साथ ही मिलकर विकास कार्य को संकल्पित होकर आगे बढ़ाने का परिणाम है। कहा कि सफलता और असफलता हमारे आप के अंदर छिपी प्रतिभा के साथ ही लगन पर निर्भर करती है। यदि हम पूरे मनोभाव से अपने कर्तव्य को जिम्मेदारी मानकर आगे बढ़ते है तो न सिर्फ इसके सकारात्मक और दूरगामी परिणाम दिखाई देता है, बल्कि यह हमारे और आप के सम्मान का प्रतिक भी बन जाता है। कहा कि जनप्रतिनिधि के उपर दायित्वों का एक बहुत बड़ा जिम्मेदारी होता है हम उसको सफलता के मुकाम पर आगे ले जाय, इसमें जन-जन की सहभागिता भी होती है। मुझे गर्व है कि इस विकास खंड क्ष़्ोत्र की जनता ने शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और उसे साकार रूप देने में हर कदम पर मेरा सहयोग किया। कहा कि आने वाले दिनों में हमारा यह प्रयास होगा कि औराई ब्लाक शासन के विकास कार्यो के मापदंड और पैमाने पर केवल प्रदेश पर ही नहीं बल्कि पूरे भारत में नम्बर वन पर दिखाई दें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अश्वनी मिश्रा, अंगिरा नारायण ओझा, बात्यायी दुबे, अशोक मिश्रा, श्याम सुंदर कनौजिया, प्रेम कुमार, रंजीत कुमार, आशा गौतम, विनोद तिवारी, भीम पांडेय, आलोक गिरी, शिव अकबाल, विजय शंकर दुबे, भुपेंद्र शुक्ला, अनिल दुबे, राजकुमार दुबे, रिंकू दुबे, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।