Home उत्तर प्रदेश जन्म दिन में गुब्बारा फोड़ने को लेकर हुई मारपीट में नौ पर...

जन्म दिन में गुब्बारा फोड़ने को लेकर हुई मारपीट में नौ पर मुकदमा दर्ज

VARANASASI NEWS: शिवपुर थाना क्षेत्र कांशीराम आवास की रहने वाली सुमन देवी ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि बीते 29 जुलाई को हमारे घर के पड़ोसी के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने मेरा भाई डब्लू कुमार गया था।बताया कि वहां पर गुब्बारा फोड़ने को लेकर कांशीराम आवास निवासी रौनक व उनके पिता बबलू कुमार दोनों ने मिलकर भाई के साथ मारपीट करने लगे। गाली-गलौज करते हुए भाई डब्लू को थप्पड़ से मारने लगे।दो दिन बाद यानी 31 जुलाई को मेरा भाई काम करने के लिए घर से सुबह 10रू30 बजे के करीब निकला था। रास्ते में कांशीराम आवास निवासी रौनक कुमार, बबलू कुमार मनीष, सचिन, लूई, टुकटुक, आदित्य, मुकेश, विनोद ने डब्ल्यू को घेर लिया। उसे लोहे की पाइप से बिना किसी मतलब के ही पीटने लगे।इस मारपीट में डब्लू के सिर में चोट लग गई। युवती ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे हुई तो मैं बीच बचाव के लिए पहुंच गई। सब मेरे भाई को छोड़कर मुझे गंदी-गंदी गालियां देते हुए मेरे साथ छेड़खानी करने लगे। मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद मुझे और मेरे भाई को बचाने आई मेरी मां को भी मारे। मनबढ़ों की पिटाई से मेरी मां का चेहरा चोटिल हो गया। लोगों की भीड़ देख रौनक और उसके पिता बबलू कुमार अपने साथियों संग हमें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।इस संदर्भ में थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि डब्लू नामक युवक कांशीराम आवास में एक पड़ोस के घर में 29 जुलाई को बर्थडे में नशे में धुत्त होकर गया था। केक काटने से पहले गुब्बारा फोड़ दिया था। इसी बात को लेकर मारपीट हुई थी।इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया गया है।