Home उत्तर प्रदेश जनहित की लड़ाई को मजबूती से लडने को कांग्रेस तैयार: सिंह

जनहित की लड़ाई को मजबूती से लडने को कांग्रेस तैयार: सिंह

BHADOHI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत रविवार को डीघ ब्लॉक के सूफी नगर में न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन का निर्माण कर रहे हैं। न्याय पंचायत से लेकर ब्लॉकस्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हम जनहित की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी व
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दूबे राजन ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर की कमेटियां संगठन की रीढ़ होती हैं और आगामी चुनावों के मद्देनजर इनका गठन प्राथमिकता है। जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ बिंद व युवा नेता रेयाज अहमद ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास और सिद्धांतों को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन निर्माण में सहभागी बनें। इस मौके धर्मराज बिंद, सुरेश गौतम, सुबुक्तगीन अंसारी, नाजिम अली, संदीप दूबे, सुरेश चैहान, सनाउल्लाह शाह, लालमणि चैरसिया, इरफान परवेज, रंजीत कनौजिया, यासीन अहमद, रौनक चैबे, मुस्लिम सिद्दीकी, मुश्ताक अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन शाहिद अली ने किया।