Home आस्था जनभागीदारी से बनी नून नदी से निकाली गई कांवड़ यात्रा, उमड़ा आस्था...

जनभागीदारी से बनी नून नदी से निकाली गई कांवड़ यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

JALAUN NEWS: जालौन में जनभागीदारी से बनी नून नदी में सावन माह में लोगों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कोंच तहसील क्षेत्र के सतोह गांव के सैकडों ग्रामीण कांवड़ यात्रा निकालते हुए नदी पर पहुंचे। जहां उन्होंने नदी की पूजा अर्चना कर, जल से कांवड़ भरी, जिसके बाद उस जल को लेजाकर गांव के प्राचीन शिवलिंग पर चढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने नदी का धन्यवाद भी किया जो कि हर साल बारिश में गांव में तबाही मचाती।थी। लेकिन इस वर्ष नदी से ग्रामीणों का नुकसान नही हुआ। बताते चलें कि जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के गांव सतोह के ग्रामीणों ने आपसी तालमेल और मेहनत के जरिये विलुप्त हो चुकी नून नदी को दोबारा अस्तित्व में ला दिया है। ग्राम प्रधान हरीकिशोर पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक बार फिर नदी को पुर्नजीवित कर दिया। जो कि पूरे प्रदेश भर में जनभागीदारी का एक बड़ा उदाहरण है। जिसकी तारीफ स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर चुके हैं।
जालौन की नून नदी अब एक बार फिर से चर्चा में है। जहां गांव के ग्रामीणों ने नदी को धन्यवाद कहने के लिए गांव से कांवड़ यात्रा निकाली। जहां सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीण डीजे की धुन पर थिरकते हुए नदी पर पहुंचे। जहां नदी की पूजा अर्चना कर उन्होंने कांवड़ भरी। जिसके बाद उस जल को लेजाकर गांव के प्राचीन शिवलिंग पर चढ़ाया।कांवड़ यात्रा और नदी की पूजा अर्चना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में उनके खेत भर जाते थे साथ ही गांव में भी पानी आ जाता था। लेकिन नदी के पुनरोद्धार से अब इस समस्या से उन्हें निजात मिली है। जिसको लेकर उन्होंने सावन माह में कांवड़ यात्रा निकाली है और पूजा करके नदी के जल को भरकर शिवलिंग पर चढ़ाया है।