PRATAPGARH NEWS: बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा की अध्यक्षता में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक गूगल मीट के माध्यम से किया गया. जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में बताया कि रमसा के अंतर्गत भुगतान हेतु जारी पीएफएमएस व्यवस्था बंद हो गई है.अब सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एसएमसी का खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलेगा.उक्त खाता का संचालन पीटीए अध्यक्ष और प्रधानाचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर द्वारा किया जाएगा.इसके लिए राजकीय हाईस्कूल स्तर की संस्था के पीटीए के अध्यक्ष और प्रधानाचार्य एक फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ में दिनांक 20.08.2026 को अपरान्ह 01.00 बजे उपस्थित होकर विद्यालय के एसएमसी का खाता खोलने की कार्यवाही पूर्ण करेंगे तथा इंटरमीडिएट स्तर की संस्था के पीटीए के अध्यक्ष और प्रधानाचार्य एक फोटो, आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ में दिनांक 21.08.2026 को अपरान्ह 01.00 बजे उपस्थित होकर विद्यालय के एसएमसी का खाता खोलने की कार्यवाही पूर्ण करेंगे. उन्होंने आगे बताया कि सभी प्रधानाचार्य संस्था के सभी खातों का रख रखाव नियमानुसार करेंगे तथा बिल बाउचर आदि पत्रजात संस्था में सुरक्षित रखेंगे.इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह, गीता यादव, डॉ मोहम्मद अनीस, पूनम श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, अशोक कुमार सहित सभी प्रधानाचार्य गूगल मीट में उपस्थित रहे।







