Home उत्तर प्रदेश जनपद के शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किया गया जागरूकता अभियान 

जनपद के शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किया गया जागरूकता अभियान 

PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी व मुख्य विकास अधिकारी डॉ दिव्या मिश्रा के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा डॉ विंध्याचल सिंह के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के सभी शिक्षण संस्थाओं में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों के संबंध में विशेष साफ सफाई अभियान का आयोजन किया गया तथा स्टाफ व विद्यार्थियों को संचारी रोगों से बचाव व नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई.राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व विकाश कुमार सिंह,सुमित सिंह, आनंद कुमार ओझा आदि के संयोजन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में उप प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद अनीस के निर्देशन और सीमा तबस्सुम के संयोजन में,अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज खरवई में प्रधानाचार्य शिखा श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।