Home उत्तर प्रदेश जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने...

जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) जनपद की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, भूमि विवाद, विकास कार्य, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों की शिकायतों का मौके पर यथासंभव समाधान कराया जाए तथा जिन मामलों में जांच की आवश्यकता है, उनका नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।