कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान 10वें दिन भी रहा जारी
BHADOHI NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को ब्लॉक अभोली के ग्राम पंचायत मिश्राइनपुर में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि जनता का विश्वास तोड़कर सत्ता में बने रहना लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है और इसी कड़ी में यह अभियान जन-जागरण का काम कर रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर बिंद व जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ बिंद ने कहा कि गांव-गांव तक कांग्रेस का संदेश पहुंच रहा है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह आंदोलन निर्णायक साबित होगा।हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नाजिम अली व जिला सचिव राकेश कुमार पाल ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान अब पूरे देश में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस मौके पर सुरियावां ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चैहान, धीरज पाल, रंजीत कन्नौजिया, सुरेश पाल, सोनू पाल, प्रीतम पाल, इंदर कुमार, दयाराम पाल, रामलाल पाल, घुरहू पाल, अमित कुमार, हरिश्चंद्र बिंद, भगवान दास बिंद, दयाशंकर पाल, शोभनाथ पाल, कमलाशंकर पाल, अमन पाल, अभय पाल, गिरजाशंकर पाल, जयनाथ पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







