Home खेल छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं से निकलते हैं बड़े खिलाड़ी : गोपाल

छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं से निकलते हैं बड़े खिलाड़ी : गोपाल

119
0

संयुक्त विजेता घोषित हुए केपी इण्टर कालेज,मजीदिया इस्लामिया

प्रयागराज। मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर अंडर- 14 वर्ष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल केपी इंटर कॉलेज में था लेकिन अत्यधिक बारिश होने के कारण मैच नहीं हुआ और फाइनल में पहुंचने वाली केपी इंटर कॉलेज और मस्जिदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह केपी कॉलेज के सभागार में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि उप्र हॉकी संघ के संयुक्त सचिव गोपाल नारायण मिश्रा थे जबकि अध्यक्षता केपी इंटर कॉलेज के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज एवं केपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिन टीमों ने प्रतिभाग किया था उन सभी को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि गोपाल नारायण मिश्र ने कहा की उत्तर प्रदेश हॉकी खिलाड़ियों के हर सुविधा के लिए तत्पर है और छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं से ही बड़े खिलाड़ी बनाए जा सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने पुरस्कार वितरण का संचालन और सभी का स्वागत उमेश खरे ने किया। इस अवसर पर अनिल विक्रम सिंह,राजेश वर्मा, गोलू, शरद ,आरसी परवीन आजम आदि लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ऑफिशियल राहुल यादव, दिनेश, नवीन शर्मा, नितेश मौर्य, जमशेद, क्षितिज, शुभम, शुभम भारती का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के आयोजन मे सनी पांडे, सुधांशु गुप्ता, रशीद अहमद, आरसी, परवीन, ऋषि कुमार, अर्जुन प्रसाद का सहयोग था।