Home उत्तर प्रदेश छात्र/छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी

छात्र/छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी

PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के संरक्षण और विद्यालय के भारतीय मानक ब्यूरो के मेंटोर दिवाकर सिंह पटेल के संयोजन में भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन अभिषेक तिवारी द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में विस्तार से बताया गया. उनके द्वारा विद्यालय की कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए R मार्क,स्वर्ण आभूषणों के लिए हॉल मार्क तथा सेफ्टी उपकरणों के लिए ISI मार्क के बारे में विस्तार से बताया गया.उनके द्वारा बाल पेन क्विज और फुटबॉल क्विज के बारे में बताया गया. उनके द्वारा बताया गया कि सभी विद्यार्थियों को बताया गया कि सभी कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी प्रत्येक  माह के चतुर्थ शनिवार को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित होगे और उनको इसका प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. इस अवसर पर विकाश कुमार सिंह, समित सिंह, आनंद कुमार चौबे सहित सभी स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।