Home उत्तर प्रदेश छात्रों को ज्ञान के साथ विभिन्न  कौशलों में करना है पारंगत रू...

छात्रों को ज्ञान के साथ विभिन्न  कौशलों में करना है पारंगत रू बीएसए

डीआईओएस पीएन सिंह के मार्ग दर्शन में  कैरियर मेला का आयोजन समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से कैरियर गाइडेंस के लिए जनपद स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन मेला लगा

PRAYAGRAJ NEWS: समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से कैरियर गाइडेंस के तहत जनपद स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन मेला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (निकट स्वरूप रानी), सिविल लाइंस, प्रयागराज में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र – छात्राओं, कैरियर गाइडेंस से संबंधित विद्यालय नोडल शिक्षकों, प्रधानाचार्य एवं अभिभावक शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पीएन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित  कैरियर मार्गदर्शन मेले का शुभारंभ बीएसए अनिल कुमार, एसआरएन के वरिष्ठ सर्जन डा संतोष सिंह, प्रो शशिकांत त्रिपाठी कुलभाष्कर आश्रम  पीजी कॉलेज ,सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा ने अतिथियों को
पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। बैज अलंकरण किरन राय, लता कुमारी , स्काउट प्रभारी डॉ आकांक्षा केसरी ने किया। छात्राओं ने  सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एडीआईओएस जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत अभिभाषण  किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि  छात्रों को ज्ञान के साथ साथ विभिन्न  कौशलों में पारंगत बनाना समय की मांग है।इस दृष्टि से उन्हें विभिन्न अध्ययन और करियर क्षेत्रों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित करियर मेला अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा । डॉ. शशिकांत त्रिपाठी प्रोफेसर एवं कृषि विशेषज्ञ , डॉ जय सिंह एसोसिएट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय, श्रीमती आयुषी गौतम अधिवक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय, राहुल कुमार उप निरीक्षक उप्र पुलिस, डॉ सुग्रीव सिंह काउंसलर मॉडल करियर सेंटर  तथा अन्य विषय विशेषज्ञों ने  अपने – अपने क्षेत्र से संबंधित उच्च अध्ययन एवं करियर विकल्पों की नवीन जानकारियां देकर बच्चों को करियर के प्रति प्रेरित किया। डॉ संतोष सिंह ने मेडिकल के क्षेत्र में प्रवेश से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। पंख पोर्टल प्रभारी डॉ मधु यादव ने कार्यक्रम रूपरेखा प्रस्तुत की। समस्त अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा  विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया। कैरियर गाइडेंस मेले का मुख्य आकर्षण मनोविज्ञान शाला,उप्र भारत स्काउट एंड गाइड, प्रयागराज, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, यूपी ग्रामीण आजीविका मिशन, रेडियो अड्डा, एच.एन. सिंह डिग्री कॉलेज, ए के एस यूनिवर्सिटी सतना,मध्य प्रदेश,गणपत यूनिवर्सिटी गुजरात, पारुल यूनिवर्सिटी, लैक्मे सलून ,जन शिक्षण संस्थान. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एवं इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के स्टॉल रहे। आभार प्रदर्शन सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी राजकीय विद्यालयों के वोकेशनल ट्रेनर्स  के द्वारा भी अपने स्टाल लगाए गए।मेले में उपस्थित छात्र-छात्राओं  तथा अभिभावकों ने सभी स्टॉल्स का भ्रमण करके  कैरियर गाइडेंस के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया । इस अवसर पीपी सिंह, शशिबाला चैधरी,मंजुलेश विश्वकर्मा ,सुनील कुमार,मोहम्मद रफीक,ज्योति सिंह,सरिता वर्मा,प्रतिज्ञा चैहान,बी एस यादव, रवि भूषण, के पी सिंह, के के त्रिपाठी, सुषमा गुप्ता, नीलम चतुर्वेदी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा लेखा प्रभारी विनय प्रकाश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के  सफल आयोजन में रश्मि सिंह, डॉ रंजना यादव, इफ्फत जिया ,वंदना,अनीता उत्तम, डॉ प्रीति मिश्रा, डा रेखाराम, मंजू श्रीवास्तव ,संध्या सैलानी, शुभदर्शिनी सिंह,मनीषा,वंदना पांडे,मृदुला यादव,पुष्पा शुक्ला, ज्योति अग्रवाल, किरन गुप्ता, पल्लवी श्रीवास्तव, रूपाली , क्षमा , कीर्ति पाण्डेय, चारु तथा समस्त स्टाफ का सहयोग  रहा। संचालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया ।